कैसे मिलेगी अच्छी नौकरी -how to Get a good job hindi 
















Get a good job hindi (अच्छी नौकरी) – आजकल हर कम्पनी अपने संस्थान के लिए talented और लायक लोगो को चाहती है और इसके लिए विभिन्न कंपनियां अपने interview का तरीका भी परम्परागत तरीकों को छोड़कर बदल रही है ताकि अच्छे से अच्छे और skilled लोगो को टीम में शामिल किया जा सके । ऐसे में किसी के लिए एक अच्छी नौकरी की तलाश करना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है इसलिए इस बारे में ध्यान रखी जाने वाली कुछ basic बातों के बारे में हम आपको बता देते है ।




अपनी skill के बारे में सोचे – सबसे मुख्य बात जो है वो है आपके अंदर किसी भी काम को करने की समझ और उसके लिए आपको कुछ जरुरी चीज़ों का ज्ञान होना । क्योंकि उसके बिना अगर आप लिए भी जाते है तो आपको खुद की skill के बारे में जानकारी की कमी की वजह से आप अपने HR या boss को निराश कर सकते है इसलिए सबसे जरुरी बात है अपनी skills की जानकारी होना और हो सके तो उनमे improvement करना । आजकल किसी भी पद के लिए बहुत अधिक संख्या में लोग apply करते है ऐसे में आपको अपने skills का अच्छे knowledge होगा तो आपको इस बात का निश्चित रूप से फायदा ही होगा ।
हायरिंग प्रोसेस की रखे जानकारी – इसके बाद अगला कदम है वो है आप जिस इंडस्ट्री में काम करना चाहते है उसके बारे में जानकारी हासिल करना और बेहतर होगा किसी भी कम्पनी में apply करने से पहले कम्पनी का प्रोफाइल जान लें और वंहा के हायरिंग प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी हासिल करलें ऐसे में interview के दौरान आप अधिक खुलकर अपनी बात को सामने रख पाएंगे ।

खुद को सही तरीके से प्रदर्शित करें – कंही भी apply करने से पहले एक बात ध्यान रखें किसी के पास भी पूरी तरह आपके प्रोफाइल पर फोकस करने का समय नहीं होता है इसलिए अपने रिज्यूमे में केवल काम की बातों को ही जगह दे आपका रिज्यूमे भारीभरकम और फालतू की जानकारियों से लेस नहीं होना चाहिए इस से आपकी छवि कुछ बदल सकते है सामने वाले के मन में । और बातचीत के दौरान अपने काम करने के तरीको और किस वे में आप काम करना पसंद करते है उस बारे में आत्मविश्वाश से आप अपनी बात सामने रखें 
आपके कनेक्शन अच्छे हो – सोशल मीडिया आजकल जॉब सर्च करने के लिए एक अच्छा माध्यम है और आजकल कंपनियां इनके जरिये भी talented लोगो की तलाश में रहती है इसलिए फेसबुक और ट्विटर जेसी website पर सक्रिय रहें । और हर website पर जो जॉब portal की तरह काम करती हो अपनी उपस्थिति बनाएं ।
आस पास के कल्चर की जानकारी -एक खास बात जो ध्यान में रखने में आती है कि आजकल कंपनीज किसी भी बाहर के कैंडिडेट के मुकाबले ऐसे candidate को प्राथमिकता देती है जो तकनीक से जुडी जानकारी के साथ साथ स्थानीय लोगो और उनके कल्चर के बारे में अच्छे से समझता हो क्योंकि ऐसे में स्थानीय लोगो की जरूरतों के बारे में समझना आसान होता है इसलिए ऐसे लोग जिनमे स्थानीय जानकारी और समझ होती है अपने करियर में बहुत कुछ अच्छा कर पाते है और तेजी से आगे बढ़ पाते है ।








Comments